यूक्रेन मामले को लेकर दुनिया भर में जारी चिंता के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा कि सबूत ये बता रहे हैं कि रूस यूरोप में 1945 के बाद ‘सबसे बड़े युद्ध’ की योजना बना रहा है उन्होंने कहा कि सभी संकेत बताते हैं कि इस योजना की शुरुआत की जा चुकी है।
यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा है कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है:
रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है: यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति pic.twitter.com/tl7csIdx8w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
उन्हों ने कहाहम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है:
हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है: टी.एस.तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
BBC को दिए इंटरव्यू में बोरिस जॉनसन ने कहा कि इंटेलिजेंस की रिपोर्ट बता रही है कि रूस एक ऐसा आक्रमण शुरू करना चाह रहा जिससे यूक्रेनी की राजधानी कीव को घेरा जा सके। उन्होंने कहा, ‘लोगों को इससे मानव जीवन को होने वाले नुकसान को समझने की जरूरत है।’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन सीमा से सैनिकों की वापसी की बात कही थी हालांकि, अमेरिका का कहना है कि इस ऐलान के बावजूद रूस ने यूक्रेन सीमा पर 7 हजार सैनिक और बढ़ा दिए हैं।
वहीं यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए जिले से 20 से 25 विद्यार्थियों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारतीय दूतावास भी अलर्ट हो गया है जो भी भारतीय अपने वतन लौटना चाह रहे हैं, उन्हें पिछले सप्ताह ही दूतावास ने संदेश भेजा था।
टी.एस.तिरुमूर्ति, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है:
नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है: टी.एस.तिरुमूर्ति, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली में लैंड करेगी।
भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली में लैंड करेगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के अप्रैल में ऑफलाइन परीक्षा होनी है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को भारत लौटने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दूतावास ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित मेडिकल यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पत्र लिखा है। अगर ऑनलाइन परीक्षा होती है तो भारतीय विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और वे समय से वतन लौट सकेंगे।
यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि हम शांति चाहते हैं, हम एक राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उकसावे के आगे नहीं झुकते हैं:
हम शांति चाहते हैं, हम एक राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उकसावे के आगे नहीं झुकते हैं: यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या pic.twitter.com/RL8vPOgMBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर शांति वार्ता को बर्बाद करने का आरोप लगाया और मंगलवार की सुबह के शुरुआती घंटों में राष्ट्र के नाम एक संबोधन में किसी भी क्षेत्रीय रियायत को ख़ारिज कर दिया है:
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर शांति वार्ता को बर्बाद करने का आरोप लगाया और मंगलवार की सुबह के शुरुआती घंटों में राष्ट्र के नाम एक संबोधन में किसी भी क्षेत्रीय रियायत को ख़ारिज कर दिया है: रॉयटर्स की रिपोर्ट pic.twitter.com/Z3LHPjQMnq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022