रूस यूक्रेन के बीच आज दसवे दिन युद्ध जारी है इन सबके बीच बड़ी और सामने आ रही है इसमें कहा गया है कि रूस ने युद्ध विराम की घोषणा की है रूस द्वारा युद्धविराम की घोषणा के विषय में जानिए कि रूस ने ऐसा क्यों किया…
इससे पहले हम आपको बता दें कि भारत लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वायुसेना की मदद से एयरलिफ्ट कराकर भारत वापस बुला रहा है जिस क्रम में अब तक हजारों भारतीय भारत पहुंच चुके हैं।
इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया है यूक्रेन में गोलीबारी के दौरान मारे गए भारतीय नवीन शेखरप्पा का शव लाने का प्रयास जारी है उन्होंने कहा कि हम भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस विषय में बात भी की है।
यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए एक एमबीबीएस छात्र नवीन शेखरप्पा के शव को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। हम भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की गई है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई pic.twitter.com/RTHkVetsZr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
इसी बीच यूक्रेन से द कीव इंडिपेंडेंट ने चेतावनी जारी करके कहा है कि निवासी निकटतम आश्रयों में चले जाएं।
गौरतलब है कि ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने 2,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी। इन उड़ानों ने पोलैंड रोमानिया स्लोवाकिया से तकरीबन 629 भारतीयों को निकाला।
हिंडन एयरबेस से कल उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के तीन सी-17 विमान आज सुबह हिंडन एयरबेस में लैंड हुआ। इन उड़ानों ने रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को निकाला और इन देशों में भारत से 16.5 टन राहत भार भी पहुंचाया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की।
रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की, रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक की रिपोर्ट।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
इसके बाद रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने एक सुधार किया और कहा कि रूस ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए 07:00* GMT से युद्धविराम की घोषणा की।
रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने एक सुधार किया और कहा कि रूस ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए 07:00* GMT से युद्धविराम की घोषणा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022