इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन का एक संसदीय समूह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पहुंचा। इसका काम कश्मीर में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन पर रोशनी डालना था। अब एक ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान सरकार ने इस समूह की ट्रिप के लिए 30 लाख रुपये दिए थे।
इस समूह की अध्यक्ष और ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद डेबी अब्राहम्स (Debbie Abrahams) को इससे पहले अवैध वीजा के चलते भारत आने से रोक दिया गया था। डेबी को उनके भारत विरोधी विचारों के लिए जाना जाता है। लेबर पार्टी की सांसद डेबी को 17 फरवरी को भारत से दुबई डिपोर्ट कर दिया गया था। उनका ई-वीजा अवैध पाया गया था।
अगले दिन 18 फरवरी को वह पाकिस्तान सरकार के खर्चे पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने गई थीं। इससे डेबी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और उसे लद्दाख के साथ केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर आपत्ति जता चुकी थी और भारतीय उच्चायुक्त से चिंता भी व्यक्त की थी। उन्हें सपोर्ट करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह साफ कहा था कि डेबी भारत के खिलाफ अभियान चला रही हैं और उन्हें ‘बड़ी इज्जत से’ वापस भेज दिया गया है।