श्रीलंकाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका की बदहाली पर अफसोस जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। जयसूर्या ने कहा श्रीलंका में ऐसी स्थिति है कि किसी व्यक्ति का जीवन यापन करना यहां बद से बदतर होता जा रहा है।
बिगड़ती हालत के बाद श्रीलंकाई लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया है। आपको बता दें कि श्रीलंका मैं लगे आर्थिक आपातकाल के कारण दूध, पानी ,डीजल ,पेट्रोल ,सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं।
श्रीलंकाई नागरिक अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं और सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। श्रीलंकाई कारखाने और कई कंपनियों में काम बंद हो चुका है। लोग भुखमरी की कगार पर पहुंचने पर तैयार बैठे हैं। अगर हालात अभी नहीं सुधरे तो श्रीलंका एक बहुत बड़ी आपदा में फंस जाएगा।
श्रीलंका के मौजूदा हालात पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है: श्रीलंका के मौजूदा हालात पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या pic.twitter.com/AHeQTKTfKn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि लोगों ने अब श्रीलंकाई सरकार के ख़िलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वे सरकार को दिखा रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। यदि संबंधित लोग इसे ठीक से संबोधित नहीं करते हैं, तो यह एक आपदा में बदल जाएगा। फिलहाल इसकी ज़िम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी।