यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है।
विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी।
• यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब से ये संकट शुरू हुआ, प्रधानमंत्री चिंता में थे कि कैसे हमारे बच्चे, हमारे नागरिक सुरक्षित भारत लौट सकें। रूट बनाए गए, आस-पास के देशों के साथ संपर्क किया गया, हेल्पलाइन एक्टिव की गई। संतोष की बात है कि आज हमारे 219 बच्चे भारत पहुंचे हैं:
उन्होंने कहा कि दूसरा बैच भी जल्द दिल्ली पहुंच जाएगा। अब लगातार प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सभी को वापस लाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस कार्यक्रम को मॉनिटर कर रहे हैं:
#WATCH यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।
#WATCH यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे। pic.twitter.com/p1Kz8TVxOV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022
यूक्रेन से लौटे MBBS के एक छात्र का बताया, “मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा था कि हमें हमारे देश वापस जरूर लाया जाएगा। वहां थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।”
यूक्रेन से लौटने पर एक छात्रा ने बताया, “हमने देखा कि वहां कैसी स्थिति थी लेकिन भारत सरकार ने इतने कम समय में हमें निकाल कर यहां पहुंचा दिया। भारत के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकाला जा रहा है।”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पहली उड़ान मुंबई पहुंच चुकी है। दूसरी उड़ान कल सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें यूक्रेन सीमा से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं:
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई:
#UkraineRussiaCrisis
#WATCH बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई।
#OperationGanga
#WATCH बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई। #OperationGanga pic.twitter.com/62MvOjv1tA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022