कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर 14 जून बुधवार की शाम किसी कारणवश भयंकर आग लग गई।आनन फानन में जिसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर मौके पर आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों का जत्था पहुंच गया फिलहाल आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (कोलकाता) एयरपोर्ट के अंदर आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। ANI को एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में आग लगी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (कोलकाता) एयरपोर्ट के अंदर आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/73nGOEhqaK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राबिन चक्रवर्ती ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब कोई दिक्कत की बात नहीं है। आग ऑफिशियल रूम में लगा था। अब हालात ठीक है, आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कोलकाता हवाई अड्डे पर चेक-इन काउंटर के पास मामूली आग लग गई थी। स्थिति नियंत्रण में है। सभी यात्रियों और कर्मचारियों को वहां से निकाल लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चेक-इन प्रक्रिया 22:25 बजे फिर से शुरू हुई। आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाया जाएगा।
मुजफ्फरपुर मुठभेड़ में माइक्रो फाइनेंस लूट की घटना के आरोपियों को लगी गोली
मुजफ्फरपुर कांटी के SSP राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में 5 जून को माइक्रो फाइनेंस लूट की घटना हुई थी। इसकी जांच के लिए SIT गठित की गई थी। आज तीनों आरोपियों के सिवाईपट्टी में पाए जाने की सूचना मिली। मुठभेड़ में तीनों को गोली लगी। वे खतरे से बाहर हैं। इनके पास से 1 कार्बाइन, 2 पिस्तौल, साढ़े 9 लाख रूपए और माइक्रो फाइनेंस का एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
वहीं पूर्वी पटना के एसपी संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को कदमकुआं थाने में एक लड़के के अगुवा होने की FIR दर्ज हुई थी। लड़के को ढूंढ लिया गया है। दोनों पक्षों में ज़मीन को लेकर कोई विवाद था। लड़का बिल्कुल ठीक है। आरोपियों की पहचान हो गई है, बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।