उत्तराखंड में मौसम के बदलाव को देखते हुए बरसात के चलते भारी बर्फबारी हुई इसके बाद केदारनाथ जी के दर्शनों के लिए होने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया था।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अत्यधिक बर्फबारी के कारण श्रद्धालु फंस गए थे जिनको रेस्क्यू कर निकाला गया। इसके अलावा खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं को होटल और लॉज में रोकने के लिए कहा गया था।
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों धामों में मौसम के हालातों में सुधार होने के चलते एक बार फिर श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन करने के लिए रवाना कर दिया गया है केदारनाथ में श्रद्धालुओं को भेजने की तैयारी हो रही है।
ए एन आई ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ के मौसम का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ताजा मौसम से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद बद्रीनाथ यात्रा आज फिर से शुरू होगी।
वहीं दूसरी ओर सूचना देकर बताया गया कि उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद केदारनाथ यात्रा आज फिर से शुरू होगी।
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के ताजा मौसम की जानकारी के लिए देखें नीचे दिए गए दोनो वीडियो…
#WATCH उत्तराखंड: बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद बद्रीनाथ यात्रा आज फिर से शुरू होगी। pic.twitter.com/9NxVokxMI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2023
#WATCH उत्तराखंड: बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद केदारनाथ यात्रा आज फिर से शुरू होगी। pic.twitter.com/E63Wkz9Q4S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2023