Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने हमेशा कहा कि हम मातृ शक्ति के लिए कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर विधेयक के रूप में भी लाएंगे।
उत्तराखंड के देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं के लिए नौकरियों में 30% आरक्षण लागू करने पर BJP प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में भाग लिया।
उन्होंने कहा, “पहले ये काम काफी कठिन था। जैसे ही उच्च न्यायालय का फैसला आया। हम सुप्रीम कोर्ट में गए।”
उत्तराखंड CM ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी हमने काफी संघर्ष किया। कोर्ट एक स्वतंत्र इकाई है, उनके अपने निर्णय होते हैं अपनी कार्यप्रणाली होती है। उस समय भी एक बहस छिड़ गई। हमने हमेशा कहा कि हम मातृ शक्ति के लिए कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर विधेयक के रूप में भी लाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट में भी हमने काफी संघर्ष किया। कोर्ट एक स्वतंत्र इकाई है, उनके अपने निर्णय होते हैं अपनी कार्यप्रणाली होती है। उस समय भी एक बहस छीड़ गई। हमने हमेशा कहा कि हम मातृ शक्ति के लिए कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर विधेयक के रूप में भी लाएंगे: उत्तराखंड CM pic.twitter.com/s1BLMztneA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023