मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फर्रुखाबाद में 196 करोड़ रुपये लागत की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इसमें उन्होंने 130 करोड़ रुपये से अधिक की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 65 करोड़ रुपये से अधिक की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘उन्नयन के साढ़े चार वर्ष’ विमोचन भी किया।
जनपद फर्रुखाबाद में ₹196 करोड़ लागत की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/GgvjAOOSCD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2021
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के समग्र विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उसे 4.5 वर्ष में पूरा करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती का भी जल्द मानदेय बढ़ाया जाएगा। कोरोना के समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा और रसोइयों ने अच्छा काम किया है। इसके लिए जल्द सम्मेलन हेागा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धजन, निराश्रित महिला तथा दिव्यांगों की पेंशन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशक एवं रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियोंने कोरोना कालखण्ड में कोरोना वॉरियर्स के रूप में निगरानी समिति की देखभाल करके बहुत अच्छा कार्य किया। प्रदेश सरकार 31 दिसम्बर, 2021 व 03 जनवरी, 2022 को एक विशेष सम्मेलन कर इनके मानदेय की अच्छी व्यवस्था करने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें याद है फर्रुखाबाद के लोगों ने एक बैनर लगाया था, जिसमें लिखा था कि ‘फर्रुखाबादी चूसे गन्ना’। मैने कहा गन्ना का रस तो बहुत अच्छा होता है। अच्छा होता कि एक गिलास रस मेरे लिए भी लेकर आए होते। भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार आने दीजिए, फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने का कार्य सरकार करेगी। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री से मांग की कि गंगा एक्सप्रेस-वे व चित्रकूट एक्सप्रेस-वे की दूरी फर्रुखाबाद से करीब 50-50 किलोमीटर है। दोनों एक्सप्रेस के लिए एक-एक लिंक एक्सप्रेस-वे सरकार बना दे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया। अपराध और अपराधियों पर सरकार ने मजबूती के साथ कार्रवाई की है। आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती का भी जल्द मानदेय बढ़ाया जाएगा। कोरोना के समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा और रसोइयों ने अच्छा काम किया है। इसके लिए जल्द सम्मेलन हेागा।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 दिनों से नोट की गड्डियां निकल रही है बबुआ क्यों नोटबंदी का विरोध करता था अब आप लोगों के समझ में अच्छी तरह से आ गया होगा उन्हों ने प्रदेश में पहले दंगे होते थे भाजपा की साढे 4 वर्ष की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ l मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।