उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण करने के लिए घोषणा की थी जिसके लिए सभी कार्य शुरू करने के निर्देश मिले वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे।
तब से इस मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी आमने-सामने हैं।एक वेबीनार में गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। लेकिन हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। दुनियाभर में बॉलीवुड कलाकारों के चाहने वाले लोग मौजूद हैं।
मनोरंजन क्षेत्र एक बड़ा उद्योग का क्षेत्र बन चुका है। जहां असंख्य लोगों को रोजगार का मौका मिलता है। सिनेमा की वजह से अपने कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों की वजह से बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है जो बेहद ही दुखद है। ऐसे में शिवसेना और बीजेपी आमने सामने हैं