उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी से नेताओं के जाने का क्रम जारी है। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ सी मच गई है। अब तक कुल 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।
इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं।आपको बता दें कि यह सिलसिला आज भी जारी रहा। बीजेपी के 6 विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके मद्देनजर यूपी चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का दिल्ली में तीन दिन से मंथन चल रहा है। बुधवार को यह बैठक देर रात 1 बजे मतलब लगातार 14 घंटे चली।
बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह के साथ कई इस्तीफों के बाद अब फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने बागी सुर अख्तियार किए हैं।
मीटिंग के बाद UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज केंद्रीय चुनाव समिति की UP को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में 172 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने की। BJP ने 2017 में जैसी विजय प्राप्त की थी, 2022 में उससे भी शानदार विजय प्राप्त करेंगे:
आज केंद्रीय चुनाव समिति की UP को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में 172 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने की। BJP ने 2017 में जैसी विजय प्राप्त की थी, 2022 में उससे भी शानदार विजय प्राप्त करेंगे: UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य pic.twitter.com/C8xcZsr4EC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है उन्हों राज्यपाल को भेजे गए इस्तीफ़े में लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमण्डल में आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में रहकर पूर्ण मनोयोग के साथ उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है किन्तु जिन अपेक्षाओं के साथ दलितों, पिछड़ों किसानों, शिक्षित बेरोजगारों छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुत से भाजपा सरकार बनाने का काम किया उनकी एवं उनके जनप्रतिनिधियों के प्रति लगातार हो रही उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देता हूँ।
उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/wHLmqFEVGX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
वहीं धर्म सिंह सैनी ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली जिसकी पुष्टि अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी
‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!: अखिलेश यादव,
‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!: अखिलेश यादव,SP https://t.co/tMw5CRJGXW pic.twitter.com/C1qkTFqN3Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने
जयंत सिंह के साथ मिलकर RLD में शामिल हो गए।
RLD प्रमुख जयंत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह का अपनी पार्टी में स्वागत किया।
RLD प्रमुख जयंत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह का अपनी पार्टी में स्वागत किया। pic.twitter.com/pkudZEdK6J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022