• Home
  • About US
  • Disclaimer
  • English News
  • Web Stories
  • Contact Us
NewsPR Today
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
NewsPR Today
No Result
View All Result

Pilibhit Accident: दुर्घटनाग्रस्त हुई पीलीभीत DM की गाड़ी, पत्नी समेत दो बहनें गंभीर रूप से हुई घायल

NewsPr Today by NewsPr Today
March 9, 2023
in पीलीभीत
0
Pilibhit Accident: दुर्घटनाग्रस्त हुई पीलीभीत DM की गाड़ी, पत्नी समेत दो बहनें गंभीर रूप से हुई घायल
1.2k
VIEWS
Share on FacebookTwitterWhatsapp

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में डीएम की गाड़ी की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई । सभी लोग चूका बीच पिकनिक स्पॉट से वापस अपने बंगले लौट रहे थे। हादसे के दौरान कार में सवार डीएम की पत्नी समेत दो बहनें भी घायल हो गई जबकि दूसरी ओर बाइक सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में जिला अधिकारी के परिवार की सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत डीएम की गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। जिसके बाद जिलाधिकारी की गाड़ी में सवार उनकी पत्नी और उनकी गाड़ी में बैठी उनकी दो बहने गंभीर रूप से घायल हो गई।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में होली के दिन अर्थात मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी की गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। टक्कर के बाद जिलाधिकारी की गाड़ी में सवार उनकी पत्नी समेत डीएम की दो बहनें भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अधिकारी के द्वारा की गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

दूसरी ओर आमने सामने से गाड़ी में टकराने वाले बाइक सवार दोनों युवकों को भी घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया सभी घायलों का इलाज जारी है। बता दे होली का पर्व मना कर जिलाधिकारी परिवार समेत मुख्यालय अपने बंगले में लौट रहे थे कि जब यह हादसा हो गया।

जिलाधिकारी की गाड़ी की सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर जनपदीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद जिला अस्पताल में सीएमओ सहित पूरा जिला प्रशासन अस्पताल में मौजूद था। जिलाधिकारी की गाड़ी और बाइक सवार युवकों की आमने सामने से हुई भिड़ंत की घटना थाना माधौटांडा क्षेत्र स्थित जमुनिया चौकी के पास दयालपुर गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी की गाड़ी में उनकी पत्नी दीपिका और उनके दोनों बहने मधु और निर्मला होली के अवकाश पर चूका बीच घूमने गए थी। दिन भर की सैर सपाटे के बाद सब लोग गाड़ी से घूम कर वापस बंगले लौट रहे थे।

बाइक सवार दो युवकों की डीएम की गाडी से भिंड़त होने के बाद डीएम की गाड़ी में सवार तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा गंभीर रूप से घायल हुए दोनों बाइक सवार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला चिकित्सक SP सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की पत्नी दीपिका और दोनों बहने मधु निर्मला को जिला अस्पताल लाकर उनका एक्सरे और जांच की गई। उधर दोनों माधौटांडा तोड़रपुर गांव निवासी बाइक सवार नवीन और कमल यादव रुद्रपुर से अपने घर वापस आ रहे थे। उन दोनों का भी जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Previous Post

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक

Next Post

पारिवारिक क्लेश के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर लगाई आग, सिलेंडर फटा,10 लोग…!

Next Post
पारिवारिक क्लेश के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर लगाई आग, सिलेंडर फटा,10 लोग…!

पारिवारिक क्लेश के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर लगाई आग, सिलेंडर फटा,10 लोग...!

लखीमपुर के मितौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी की 37 छात्राओं में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मचा हड़कंप
समाचार

लखीमपुर के मितौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी की 37 छात्राओं में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मचा हड़कंप

by NewsPr Today
March 26, 2023
0

Coronavirus Updates: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक मितौली के स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाली कुल...

Read more
यूपी के वाराणसी होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या
समाचार

भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियो वायरल

by NewsPr Today
March 26, 2023
0

केरल के भारतीय तटरक्षक बल का एक ALH ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर आज कोच्चि हवाई अड्डे पर मुख्य रनवे के...

Read more
यूपी के वाराणसी होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या
समाचार

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 : भारत की निकहत ज़रीन ने जीता स्वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

by NewsPr Today
March 26, 2023
0

भारत की निकहत ज़रीन ने IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 50 किलोग्राम लाइट...

Read more
यूपी के वाराणसी होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या
समाचार

साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद को यूपी ला रही प्रयागराज पुलिस….

by NewsPr Today
March 26, 2023
0

माफिया अतीक अहमद मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में कहा कि जो भी न्यायालय निर्णय...

Read more
  • Home
  • Privacy Policy
  • About US
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • GDPR
  • Submit News
  • Terms and Conditions
  • Web Stories

© 2023 All rights reserved.

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति

© 2023 All rights reserved.