प्रमोद श्रीवास्तव, DFO, गौतमबुद्ध नगर ने बताया, “तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है, अब तक तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला है। जाल और कैमरे लगा दिए गए हैं, सभी निकास द्वारों को ढक दिया है।”
उ.प्र.: नोएडा में कथित तौर पर तेंदुए को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान जारी है।
प्रमोद श्रीवास्तव, DFO, गौतमबुद्धनगर ने बताया, "तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है, अब तक तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला है। जाल और कैमरे लगा दिए गए हैं, सभी निकास द्वारों को ढक दिया है।" pic.twitter.com/dT3hh9mRGK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023
मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित ‘चीनी मांझा’ के साथ पकड़े गए आरोपियों के अवैध मकान गिराए।
पुलिस अधिकारी ने बताया,”इकबाल नाम के व्यक्ति ने अवैध निर्माण कराया था जिसके बाद कार्रवाई की है।यह पतंग का व्यापारी है और इसके पास से प्रतिबंधात्मक 346 चीनी डोर के गट्टे मिले थे।”
मध्य प्रदेश: उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित 'चीनी मांझा' के साथ पकड़े गए आरोपियों के अवैध मकान गिराए।
पुलिस अधिकारी ने बताया,"इकबाल नाम के व्यक्ति ने अवैध निर्माण कराया था जिसके बाद कार्रवाई की है।यह पतंग का व्यापारी है और इसके पास से प्रतिबंधात्मक 346 चीनी डोर के गट्टे मिले थे।" pic.twitter.com/RXcvnzYkSE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023
जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑपरेशन: 3-3 पिस्तौल, पिस्टल मैगज़ीन, चीनी हथगोले 22 पिस्टल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान कुपवाड़ा के करनाह के साधपोरा ताड़ इलाके में 3 पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगज़ीन, 22 पिस्टल राउंड और 3 चीनी हथगोले सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से खबर दी बताया कि कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के करनाह में ताड़ इलाके से 2 किलो हेरोइन के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।