सरकारी कर्मियों को अवकाश प्रदान करने वाला पोर्टल मानव संपदा पोर्टल का सर्वर तकनीकी समस्या होने के चलते डाउन हो गया। बताया गया है सर्वर का काम कर शाम तक दुरुस्त कर लिया जाएगा।
तकनीकी समस्या के चलते सरकारी कर्मी कल के अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे और ना ही मासिक अटेंडेंस लॉक हो सकेगी। इस बाबत जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मैसेज का सूचना प्रदान की गई है
रोहित त्रिपाठी,APD द्वारा कहा गया है कि सभी BSA, BEO एवं शिक्षक ध्यान दें कि स्टेट डाटा सेंटर में सर्वर की समस्या होने के कारण वर्तमान में मानव संपदा पोर्टल पर लॉग इन संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण अवकाश आवेदन/ निस्तारण तथा विद्यालय एवं बीआरसी स्तर से अटेंडेंस लॉक का कार्य बाधित है।
NIC की टीम कार्य कर रही है तथा कल शाम तक इसके समाधान होने की संभावना है उसके बाद अटेंडेंस लॉक करने की अवधि विस्तारित की जायेगी।
मानव संपदा पोर्टल की तकनीकी खराबी का मैसेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। NPR इस मैसेज की पुष्टि नहीं करता। सरकारी कर्मी अपने स्तर से न्यूज़ की पुष्टि कर सकते हैं।