भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम, जनरल वीके सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों का नाम है।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/2ykIC43xwT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की पहल सूची जारी कर दी है। सूची में भाजपा सांसद वरुण गांधी ,उनकी मां मेनका गांधी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम शामिल नहीं है।
कौन कौन Union Minister प्रचारक लिस्ट से हुए बाहर
• केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे,
• केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी,
• केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी,
• केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी,
• केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर,
• केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा,
• पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी
कौन कौन हुआ शामिल
BJP ने स्टार प्रचारक लिस्ट में 30 नाम शामिल
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2 गृह अमित शाह
3 स्मृति ईरानी
4 मुख्तार अब्बास नक़वी
5 हेमा मालिनी
6 जेपी नड़ड़ा
7 राजनाथ सिंह
8 नितिन गडकरी
9 स्वतंत्र देव सिंह
10 धर्मेंद्र प्रधान
11 योगी आदित्यनाथ
12 राधा मोहन सिंह
13 केशव मौर्य
14 दिनेश शर्मा
15 संजीव बाल्यान
16 जसवंत सैनी
17 अशोक कटारिया
18 सुरेन्द्र नागर
19 वीके सिंह
20 भूपेंद्र सिंह
21 बीएल वर्मा
22 राजवीर सिंह राजू भैया
23 एसपी सिंह बघेल
24 साध्वी निरंजन ज्योति
25 काँता कर्दम
26 रजनीकान्त माहेश्वरी
27 मोहित बेनीवाल
28 धर्मेंद्र कश्यप
29 जेपीएस राठौर
30 भोला सिंह खटीक
आपको बता दें कि पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 9 सीटें भी शामिल हैं।
2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थीवहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।