हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर सपा नेता की 25 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। आशीष की पहले से ही पत्नी और दो बच्चे भी हैं। सपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश के जनपद में हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता ने भारतीय जनता पार्टी के नेता पर लड़की भगाने का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है जिसके बाद भाजपा ने अपने भाजपाई नेता के मामले का संज्ञान लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सपा और भाजपा के बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता पर एफ आई आर दर्ज कराइ है। समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता पर लड़की भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। सपा नेता ने कहा कि उसकी 25 वर्षीय बेटी को भाजपा नेता अपने साथ भगा कर ले गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की उम्र तकरीबन 45 वर्ष की है। भाजपा नेता पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं।
हरदोई के समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता पर आरोप लगाकर कहा कि उसने अपने बेटी की शादी तय कर दी थी और कुछ दिनों के बाद उसकी बेटी की शादी होने वाली थी लेकिन भाजपा नेता उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया। सपा नेता ने कहा कि उसकी बेटी भाजपा नेता से उम्र में बहुत छोटी है।
लड़की भगा ले जाने का मामला हरदोई के सुभाषनगर का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी भाजपा नेता की तलाश शुरू कर दी। भाजपा नेता द्वारा लड़की भगा ले जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और चौतरफा विरोध होना शुरू हो गया। मामले को तूल पकड़ता हुआ देखकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने भाजपा नेता की सदस्यता रद्द कर दी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक लड़की भगाने वाला 45 वर्षीय भाजपा नेता आशीष शुक्ला हरदोई के सुभाष नगर का रहने वाला है। जिस पर समाजवादी पार्टी के नेता की 25 वर्षीय बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि क्या योगी सरकार अपने चरित्रहीन बीजेपी नेता को निष्कासित कर गिरफ्तार करेगी ऐसे नेताओं का महिमामंडन कर माल्यार्पण किया जाएगा। सपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर घेरा।
समाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग तब तक जारी रही जब तक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने अपने इस नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया। सपा समर्थकों की मांग पर अमल करते हुए भाजपा ने अपने भाजपाई नेता आशीष शुक्ला की पार्टी सदस्यता रद्द कर दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस लकड़ी को लेकर फरार आशीष शुक्ला की तलाश में जुट गई और भाजपाई नेता के मोबाइल को ट्रेस कर उसके लोकेशन जानने की कोशिश में लगी हुई है।पुलिस द्वारा आशीष के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
भाजपा नेता पर पुलिस ने केस किया दर्ज
भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला के द्वारा सपा नेता की बेटी को भगा ले जाने पर सपा नेता ने आशीष पर एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस ने आशीष पर लड़की भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आशीष और सपा नेता की बेटी की खोजबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशीष पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द से जल्द आशीष की गिरफ्त से युवती को बरामद किया जाएगा।
BJP नेता आशीष के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
हरदोई के बीजेपी जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भाजपा नेता आशीष शुक्ला के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। BJP जिलाध्यक्ष ने बताया कि आशीष शुक्ला को उनके गलत आचरण व चाल चलन के चलते पार्टी के पद और सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।