उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव लहडोरा में लोहे की रॉड से मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
बदायूं ग्रामीण के SP सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बदायूं के थाना दातागंज के गांव लहडोरा में एक कॉलर उदयवीर ने 112 पर सूचना दी कि उनके भाई सोमवीर और भाभी खुशबू की उनके ही चाचा अमर सिंह, चचेरे भाई सतेंद्र और 3 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की रॉड से हमला करते हुए उनकी हत्या कर दी गई है।
जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई जारी है: सिद्धार्थ वर्मा, SP ग्रामीण, बदायूं, उत्तर प्रदेश
जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई जारी है: सिद्धार्थ वर्मा, SP ग्रामीण, बदायूं, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/KXDZJ30cbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2022