थाना अमरिया क्षेत्रान्तर्गत अनम हत्याकांड का थाना अमरिया, सुनगढ़ी, सर्विलांस व एस.ओ.जी. टीमों द्वारा सफल अनावरण कर प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक @pilibhitpolice की बाइट।
थाना अमरिया क्षेत्रान्तर्गत अनम हत्याकांड का थाना अमरिया, सुनगढ़ी, सर्विलांस व एस.ओ.जी. टीमों द्वारा सफल अनावरण कर प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक @pilibhitpolice की बाइट। @Uppolice @dgpup @adgzonebareilly @igrangebareilly https://t.co/hTq1vsYK6I pic.twitter.com/MynpRCW1bj
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) December 5, 2022
थाना अमरिया क्षेत्रान्तर्गत अनम हत्याकांड का पीलीभीत पुलिस द्वारा सफल अनावरण कर प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा की गई संपूर्ण कार्रवाई के बाद बताया गया किदिनांक 02.12.2022 को ग्राम माधौपुर के गेहूं के खेत में 09 वर्षीय बालिका अनम पुत्री अनीस निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत का शव मिला था जिस सम्बन्ध में बालिका के पिता अनीस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 392/2022 धारा 302 भादवि बनाम बाईस्तवा शकील के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। आज दिनांक 05.12.2022 को थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा मय एसओजी टीम व सर्विलांस टीम व थाना सुनगढ़ी की टीम वारा थाना हाजा पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 392/2022/302/201 /120बी भादवि में 24 घन्टे के अन्दर प्रकाश में आये अभियुक्त गण
01. शादाब पुत्र शहजादे निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जनपद पौलीभीत, 02. अनीस पुत्र शहजादे निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत, 03. नसीम पुत्र शहजादे निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत, 04. सलीम पुत्र शहजादे निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत, 05. शहजादे पुत्र गुलाबशाह निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गण के कब्जे से आला कत्ल बरामदगी चाकू व ईंटा व खूनालूदा कपडे बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 02.12.2022 को ग्राम माधौपुर के गेहूं के खेत में 09 वर्षीय बालिका अनम पुत्री अनीस निवासी ग्राम माधौपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत का शव मिला था जिस सम्बन्ध में बालिका के पिता अनीस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 392/2022 धारा 302 भादवि बनाम बाईस्तवा शकील के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि शादाब व उसके परिवारी जनतथा शकील में काफी समय से मुकदमेबाजी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है जिसमें एक वाद में मा० न्यायालय द्वारा शादाब व उसके परिवारी जन के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया जा चुका है। इसी बात से परेशान होकर वादी मुकदमा अनीस व उसके भाई शादाब, नसीम, सलीम व पिता शहजादे द्वारा षडयन्त्र रचकर शकील को फंसाने के उद्देश्य से दिनांक 02.12.2022 की शाम को शादाब मृतका अनम को मेला दिखाने के बहाने ग्राम सरैदा पट्टी ले गया था वहीं पर मेले में शादाब, नसीम, अनीस, शहजादे व सलीम द्वारा षडयन्त्र रचा गया जिसमें शादाब, अनीस, नसीम द्वारा अनम को ले जाकर मेले के पास बाग से करीब 100 मीटर चलकर इरशाद के खेत के पास चकरोड पर पड़ी पराली पर नींद की गोली देकर चाकू से मृतका अनम का पेट फाड़कर हत्या कर दी तथा मृतका अनम को मरणावस्था में चकरोड से उठाकर नईम के खेत गेहूं में फेंक दिया था और शकील के विरुद्ध थाना हाजा पर झूठा मुकदमा पंजीकृत करवा दिया था।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त शादाब पुत्र शहजादे:-मु0अ0सं0 198/2018 धारा 363/366 भादवि थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त शहजादे पुत्र गुलाब शाह- मु0अ0सं0 198 / 2018 धारा 363/366 भादवि थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
बरामदगी क्रमश:-
* 1. एक अदद चाकू आला कत्ल, एक नींद की गोली का रेपर, एक पानी की बोतल, एक ईंट का
* आधा व कपडें खूनालूदा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य- 10. का0 1327 राजू वर्मा थाना सुनगढ़ी
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश कुमार शुक्ला थाना अमरिया
2. अपराध निरीक्षक श्री मनीष कुमार थाना अमरिया
3. उप निरीक्षक श्री मोहित कुमार थाना अमरिया
4. कॉन्स्टेबल 1004 अजय तोमर थाना अमरिया
5. का0 1403 अंकर चौधरी थाना अमरिया
6. का0 798 अजय कुमार थाना अमरिया 7. म0का0 80 निशा थाना अमरिया
8. म0का0 161 प्रियंका थाना अमरिया
9. प्र0नि0 थाना सुनगढ़ी श्री कमल सिंह
11. का0 1277 विवेक कुमार थाना सुनगढ़ी
12. एसओजी प्रभारी श्री जगदीप मलिक
13. हे0का0 अजय सिंह एसओजी
14. हे0का0 कमल सिंह एसओजी
15. का0 शहनवाज एसओजी
16. सर्विलांस प्रभारी श्री गौरव विश्नोई 17. का0 देवेन्द्र कुमार सर्विलांस
18. का0 सौरभ शुक्ला
नोट- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना का अनावरण कर गिरफ्तार करने वाली प्रत्येक टीम को 25-25 हजार रूपये से नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।