उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने बताया कि गुड्डु मुस्लिम और शाइस्ता परवीन दोनों वांछित हैं। पुलिस द्वारा उन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
STF के महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि शाइस्ता परवीन पर 50,000 रुपए का इनाम है और पुलिस, STF इन दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इन गैंग का बड़ा संपर्क होता है। ऐसे कई लोग होते जिनसे इनका लेन-देन, व्यापारिक संबंध होता है जिनकी मदद से यह अंडरग्राउंड हो जाते हैं।
महानिदेशक ने बताया कि गुड्डु मुस्लिम हमेशा से कॉन्ट्रैक्ट किलर रहा है। एक पूर्व मामले में इसकी जमानत अतीक ने करवाई थी जिसके बाद से गुड्डू मुस्लिम माफिया अतीक के लिए काम कर रहा था।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और जांच में पता चला कि शाइस्ता परवीन गैंग के कार्यों में शामिल रही है। अतीक के बहन-बेहनोई, जो सरकारी डॉक्टर हैं, उन्होंने गुड्डू मुस्लिम को आश्रय दिया था। ऐसा लगता है कि अतीक का पूरा परिवार इन कार्यों में है।
गुड्डु मुस्लिम हमेशा से कॉन्ट्रैक्ट किलर रहा है। इसकी अतीक ने ज़मानत कराई थी जिसके बाद से यह अतीक के लिए काम कर रहा था। पूछताछ, जांच में पता चला कि शाइस्ता परवीन गैंग के कार्यों में शामिल रही है। अतीक के बहन-बेहनोई, जो सरकारी डॉक्टर हैं, उन्होंने गुड्डू मुस्लिम को आश्रय दिया था।… pic.twitter.com/uGGA4qf9Iv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023