लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 5 दिसंबर को एक महिला जीरकपुर से कैब करके रात 12:30 बजे लुधियाना आई। जहां उसने गूगल पे ना चलने की बात कहकर ड्राइवर का फोन लिया और अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
पुलिस आयुक्त लुधियाना ने बताया कि आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर गाड़ी, मोबाइल और 8500 रुपए की नकदी व अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों को ट्रेस करके गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी महिला और उसके साथी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर गाड़ी, मोबाइल और 8500 रुपए की नकदी व अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों को ट्रेस करके गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी महिला और उसके साथी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है: पुलिस आयुक्त लुधियाना pic.twitter.com/2FmYQbZE1T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022