खरखोदा मानेसर कुंडली एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सडक़ हादसे में मौत हो गई है।इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सिद्धू को निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो गई थी। पंजाबी गायक एवं अभिनेता दीप सिद्धु किसान आंदोलन के समय चर्चा में आए थे।
#WATCH हरियाणा: पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वीडियो घटनास्थल से है।
#WATCH हरियाणा: पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/VIf3qIVr8u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2022
हरियाणा पुलिस के मुताबिक दीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी में पंजाब की ओर जा रहे थे। तभी पिपली टोल के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद दीप सिद्धू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक गाड़ी में मौजूद महिला की हालत भी गंभीर है।
हरियाणा पुलिस के अनुसार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास खड़े ट्रक से पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की कार के टक्कराने से दीप सिद्धू की मौत हो गई। pic.twitter.com/emd7MHPlPl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2022
दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार वे अपनी एक महिला मित्र के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। तभी केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी एक कैंटर से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि दीप की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए मृतक दीप सिद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत मोर्चरी में भेज दिया है।
सोशल मीडिया में श्रद्धाजंलि
अभिनेता दीप सिद्धु की मौत की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों की आंखों में आंसू छलक उठे। लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दी। उनके गाए गीत और फिल्म के सीन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इससे पहले दुर्घटना का वीडियो भी वायरल होता रहा।
दीप साल 2021 में केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा फहराने के बाद वो सिद्धू सुर्खियों में आ गये। पुलिस ने लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।
पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी पुष्टि सोनीपत पुलिस ने की। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दीप सिद्धू को पहले 2021 के लाल किला हिंसा मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था। pic.twitter.com/2KFh4AFyUA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2022
कई महीने जेल में बिताने के बाद फिलहाल दीप जमानत पर रिहा चल रहे थे। इनकी मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी https://t.co/qp0dudrTLo pic.twitter.com/wD3euJZPvA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2022