20 मार्च को (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, गृह मंत्रालय ने आदेश किया जारी
पंजाब के मोस्ट वांटेड “वारिस पंजाब” दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन एक्शन जारी है। पुलिस के मुताबिक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी दबिश के चलते कभी भी हो सकती है।
इसी एक्शन के बीच पंजाब में जो पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई थी उसे अब 20 मार्च तक और बढ़ा दिया गया है यानि अब 20 मार्च तक पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी जिसका आदेश पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी हो चुका है।
बता दें कि ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले के मद्देनजर पुलिस ने मोहाली में फ्लैग मार्च निकाला।
पंजाब: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले के मद्देनजर पुलिस ने मोहाली में फ्लैग मार्च निकाला। pic.twitter.com/4ZlgiktsSL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
जालंधर SSP ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि लोगों को कानून व्यवस्था पर विश्वास दिलाने के लिए हम फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। ISI कनेक्शन को लेकर जांच जारी है। हमें इनकी एक गाड़ी मिली है, उसमें से एक जानलेवा हथियार, 57 जिंदा कारतूस और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है।
लोगों को कानून व्यवस्था पर विश्वास दिलाने के लिए हम फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। ISI कनेक्शन को लेकर जांच जारी है। हमें इनकी एक गाड़ी मिली है, उसमें से एक जानलेवा हथियार, 57 जिंदा कारतूस और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है: स्वर्णदीप सिंह, SSP ग्रामीण जालंधर pic.twitter.com/ViRUsq0Y4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
जालंधर के DIG स्वपन शर्मा ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। (अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए) सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। (अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए) सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मामले में जांच की जा रही है: DIG स्वपन शर्मा, जालंधर pic.twitter.com/CZJxKhnWji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
पंजाब सरकार के गृह मामला और न्याय विभाग ने जानकारी देकर बताया कि पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च (12:00 घंटे) तक निलंबित रहेंगी।
पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च (12:00 घंटे) तक निलंबित रहेंगी: गृह मामला और न्याय विभाग, पंजाब सरकार pic.twitter.com/HmQKyB4dyE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
बता दें कि पुलिस ने दंगे भड़कने की आशंका जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर अमृतपाल सिंह की मदद कर रहे हैं जिसके चलते इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
पंजाब अमृतसर के एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि कल 7 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। कल रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। इनके पास से 12 बोर के 6 हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं।
‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को ब्यास कोर्ट लाया गया।
अमृतसर के एसपी ग्रामीण जुगराज सिंह ने बताया कि अजनाला मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद इन्हें 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
अजनाला मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद इन्हें 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है: जुगराज सिंह, एसपी ग्रामीण, अमृतसर pic.twitter.com/3u6RTraGtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023