झारखंड: जामताड़ा में नदी में नांव पलटने से 12 लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही है।
झारखंड: जामताड़ा में नदी में नांव पलटने से 12 लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही है। pic.twitter.com/O3551x8y89
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
मीडिया स्रोत से प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड में जामताड़ जिले के बराकर नदी पर बरबिंदिया- श्यामपुर- वीरगांव नदी घाट पर गुरुवार को नाव का हादसा हो गया जिसमें तकरीबन 17 लोग सवार बताए जा रहे है। फ़िलहाल सभी के सभी लोग लापता है।
मिली जानकारी के अनुसार, बराकर नदी में शाम करीब पांच बजे यात्रियों से भरी बरबिंदिया घाट से श्यामपुर वीरगांव घाट आ रही थी। इसी बीच नाव के बराकर नदी के बीच में पहुंचते ही अचानक तेज आंधी शुरू हो गयी।जिसकी चपेट में आकर नाव पलट गई।