जम्मू-कश्मीर के राजौरी के डांगरी गांव में संदिग्ध विस्फोट हुआ है। विस्फोट में 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। कल इसी गांव में आतंकियों ने 4 नागरिकों की हत्या कर दी थी।
जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि इस हमले में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। आज सुबह तलाशी के दौरान एक और धमाका हुआ। इस धमाके में एक बच्चे की मृत्यु हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं। 2 आतंकियों के होने की जानकारी मिली है। तलाशी अभियान जारी है।
इस हमले में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। आज सुबह तलाशी के दौरान एक और धमाका हुआ। इस धमाके में एक बच्चे की मृत्यु हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं। 2 आतंकियों के होने की जानकारी मिली है। तलाशी अभियान जारी है: मुकेश सिंह, ADGP, जम्मू जोन https://t.co/E9eodYPL7g pic.twitter.com/UHDbNyDOL0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023