शिमला में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में एक मंदिर की इमारत में क्षतिग्रस्त हुई। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।
शिमला समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। कुछ लोगों के मरने की आशंका, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौके पर मौजूद हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया।
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पराशर झील की सड़क पर नदी उफान पर बह रही हैं।हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं उन्होंने बताया कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि समर हिल में चार शवों की पुष्टि हुई है और मलबे के अंदर 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। शिमला के आसपास के इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए हैं। मेरा मानना है कि दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए हम मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं कह सकते। हम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि ध्वजारोहण किया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में होने वाला ‘एट-होम’ कार्यक्रम स्थगित हो गया है..ध्वजारोहण करने के बाद बचाव कार्य में लग जाएंगे।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया है। कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द हो गई ।
करन सिंह नगन्याल, आईजी, गढ़वाल रेंज ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। जो इमारत ढह गई है ये एक डिफेंस कोचिंग सेंटर था। इस कोचिंग संस्थान में 85 छात्र कोचिंग ले रहे थे। क्योंकि इमारत नदी किनारे स्थित थी, बढ़ते पानी के खतरे को देखते हुए सभी छात्रों को कल शाम ही इमारत से हटा दिया गया था…नीलकंठ मार्ग पर मोहन चट्टी क्षेत्र में हरियाणा का एक परिवार मलबे में दब गया। यहां 5 लोगों के दबने की सूचना है, जिसमें पति-पत्नी, उनके दो बेटे और पत्नी का भाई शामिल हैं….कम से कम 10-15 जगहों पर मलबे के कारण सड़क बाधित है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है: