एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे में लूटपाट की घटना कैद हुई है। कार सवार चार युवकों ने पेट्रोल पंप पर आकर पेट्रोल पंप पर उपस्थित पेट्रोल पंप कर्मियों से एक लाख से अधिक रुपयों की लूटपाट की जिसका पूरा का पूरा वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
लाखों रुपए की लूटपाट वाला यह वीडियो हरियाणा के रेवाड़ी पेट्रोल पंप का है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बंदूक की नोक पर कार सवार चार युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया लूटपाट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। F.I.R दर्ज करके जांच की जा रही है
#WATCH हरियाणा: रेवाड़ी में बीती रात 4 अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों में लूटपाट की। वीडियो CCTV का है।
रेवाड़ी के SHO विजेंद्र ने कहा कि कल एक गाड़ी में 4 लड़के पेट्रोल पंप पर आए और गन प्वाइंट पर पैसे छीन लिए। उन्होंने लगभग 7-8 मिनट में पेट्रोल पंप को लूटा। इन चारों ने करीब 1 लाख 5 हजार रुपए लूटे हैं। इन सभी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। FIR दर्ज़ कर जांच की जा रही है।
देखें वीडियो…
कल एक गाड़ी में 4 लड़के पेट्रोल पंप पर आए और गन प्वाइंट पर पैसे छीन लिए। उन्होंने लगभग 7-8 मिनट में पेट्रोल पंप को लूटा। इन चारों ने करीब 1 लाख 5 हजार रुपए लूटे हैं। इन सभी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। FIR दर्ज़ कर जांच की जा रही है: विजेंद्र, SHO, रेवाड़ी pic.twitter.com/3nJxhsFzRr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2022