दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें WFI के अध्यक्ष पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया की देश की कई महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को 2 दिन पहले शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया है WFI के अध्यक्ष उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। जिसमें एक लड़की नाबालिग भी है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोई FIR दर्ज़ नहीं की है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द FIR हो और दिल्ली पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया गया कि WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच पुलिस ने उनकी(प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की) शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।
WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कहा कि अभी शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया मगर अभी तक FIR नहीं हुई है…इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी(भाजपा, कांग्रेस, AAP) आए, सभी का स्वागत है।
#WATCH अभी शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया मगर अभी तक FIR नहीं हुई है…इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी(भाजपा, कांग्रेस, AAP) आए, सभी का स्वागत है: WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया, जंतर-मंतर, दिल्ली pic.twitter.com/AjXfabkSjG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023