दिल्ली पुलिस के हवाले से खबर मिली है कि दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सागर प्रीत हुड्डा स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर ने दिल्ली में बताया कि मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 17 साल की एक लड़की पर 2 लड़कों ने तेजाब फेंका था। मामले में दोनों लड़कों सचिन अरोड़ा और हर्षित अग्रवाल को पकड़ लिया है। उनका तीसरा साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ़्तार किया है।
उन्हों ने बताया कि जांच में मुख्य कारण सामने आया है कि सचिन अरोड़ा की दोस्ती लड़की से थी। 2-3 महीने पहले इनकी बात बंद हो गई थी। लड़की की बात करने में दिलचस्पी नहीं थी।
जांच में मुख्य कारण सामने आया है कि सचिन अरोड़ा की दोस्ती लड़की से थी। 2-3 महीने पहले इनकी बात बंद हो गई थी। लड़की की बात करने में दिलचस्पी नहीं थी: सागर प्रीत हुड्डा, स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली pic.twitter.com/LYeNV65GOx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022