दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पानी का इस्तेमाल किया।
#WATCH दिल्ली: सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पानी का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/2Ex34FGXc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक घटना है। कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। मैं अपील करता हूं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि सुल्तानपुरी इलाके कल 1 जनवरी को सुबह एक कार ने एक महिला को टक्कर मारी थीऔर कई किलोमीटर तक उसे घसीट कर ले गई। हालांकि कार में सवार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये बेहद शर्मनाक घटना है। कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। मैं अपील करता हूं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली https://t.co/zsdkwbeKeh pic.twitter.com/ZdYb4fQBKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
इससे पहले इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ा।
राखी बिरला ने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज़ है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। उन दरिंदों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है।
लोगों का गुस्सा जायज़ है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। उन दरिंदों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है: राखी बिरला https://t.co/fzxVVXiRXI pic.twitter.com/W4AnjhPWRF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023