दिल्ली में आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज तलब किया है। CBI कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ले जाने से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल बताएं कि जब पाकिस्तान पर आक्रमण हुआ तब किसने सेना पर उंगली उठाई? जिनके साथ अरविंद केजरीवाल खड़े हैं वह राष्ट्र विरोधी हैं।”
AAP नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि qजो मामला है यह देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जो मॉडल चलाने का अरविंद केजरीवाल ने काम किया है उसके ख़िलाफ है। केजरीवाल झूकेगा नहीं लड़ता रहेगा।
सुबह 11.10 AM
दिल्ली में आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CBI मुख्यालय पहुंचे।
सुबह 11.07 AM
CBI की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जो प्रश्न पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले CBI को कंट्रोल करते हैं।”
* सुबह 10.52 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल CBI के सामने पेश होने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि से निकले।
* सुबह 10.39 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब मामले में CBI द्वारा पूछताछ का नोटिस दिए जाने के बाद अपने निवास से CBI कार्यलाय के लिए रवाना हुए।
इससे पहले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाइव संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ ग़लत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ़्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ़्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है।
आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तलब किया है।
#WATCH इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ ग़लत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ़्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI… pic.twitter.com/yTOl7jcMFb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
CBI जांच के लिए जाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।
दूसरी ओर भाजपा नेता संबित पात्रा ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI द्वारा दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुलाए जाने पर कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता। मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया। अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार किया। देखें वीडियो
#WATCH अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता। मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया। अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने… pic.twitter.com/XnBBhd1Xuk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सारा षड्यंत्र गिरफ़्तार करने के लिए हो रहा है। जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया पर उतारू हैं और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा बुलाया गया है वह दिखा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तोड़ना चाहते हैं। हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा।