राजधानी दिल्ली में कोरोना ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 496 नए मामले सामने आ गए हैं।
ग़ौरतलब है कि कई महीनों बाद दिल्ली में मामले भी ज्यादा आ रहे हैं और संक्रमण दर में भी इजाफा हो गया है।कल राजधानी में 331 मामले सामने आए थे लेकिन अब वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया गया है। इस समय संक्रिय मरीजों की संख्या 1612 पहुंच गई है।
बढ़ते मामले की वजह से अब दिल्ली में कई पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। इस समय राजधानी में येलो अलर्ट जारी है। इस अलर्ट की वजह से दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, बैंक्वेट हॉल, स्पा बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित किए जा सकेंगे।