रामनवमी के पर्व पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अन्य समुदाय के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।
बता दें कि रामनवमी के पर्व पर देश के 2 राज्यों बंगाल और महाराष्ट्र में एक ही आज के दिन शुक्रवार को हिंसा भड़क गई। त्योहारों पर खलल डालने वाले उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी करते हुए तोड़फोड़ की।
बिहार के सासाराम के एडीएम चंद्रशेखर ने जानकारी देकर बताया कि 2 पक्षों में हुई पत्थरबाजी को लेकर तनाव है फिलहाल पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बना दी गई है और लोगों को शांत भी कराया गया है। कुछ लोगों ने आसपास के घरों में आगजनी का कार्य किया गया जिसे पुलिस के द्वारा बुझा दिया गया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
BJP सांसद सुशील कुमार मोदी, पटना में कहा कि राम नवमी के जुलूस को देखकर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने विपरीत प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसके पास आरोप उनके द्वारा धार्मिक स्थानों में तोड़फोड़ की सूचना प्राप्त हुई है। धार्मिक संस्थानों में तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप सासाराम में भी कई जगह सरोजिनी की घटनाएं असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई।
2 पक्षों में कुछ तनाव है। पत्थरबाजी भी हुई थी जिसे प्रशासन द्वारा शांत कराया गया। लोगों ने कुछ घरों में आग भी लगाई थी, जिसे बुझाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है: ADM चंद्रशेखर, सासाराम, बिहार pic.twitter.com/6oN1M2y9YC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन को इस मामले की तफ्शीश करनी चाहिए वरदायिनी संस्थानों में की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ANI से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में कहा कि मैंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा की NIA जांच की मांग की है। अमित शाह ने मुझसे फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि वह इस पूरी हिंसा के कारणों की निगरानी कर रहे हैं।
यह पूरी हिंसा ममता बनर्जी ने करवाई है। मुस्लिम वोट का ध्यान केंद्रित करने के लिए यह काम ममता बनर्जी ने किया है क्योंकि उप चुनाव में उनका मुस्लिम वोट कम हो रहा था।
वहीं दूसरी ओर हावड़ा में हुए हिंसा पर प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां बहुत खराब स्थिति है। देश में ऐसी स्थिति होना बहुत शर्म की बात है। पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। पत्रकार घायल हो रहे हैं। ये सब TMC कर रही है… यहां पेट्रोल बम विस्फोट हुआ है, तो NIA जांच तो होनी ही चाहिए।