दो दिन पहले मुंगेर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हुआ था। इसमें गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। राजद, कांग्रेस और लोजपा समेत बिहार के सभी विपक्षी दल मुंगेर की घटना में पुलिस-प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। गुरुवार को शहर में फिर से हिंसा शुरू हो गई।
Bihar: Unidentified persons cause arson at SDO & SP office in Munger, setting several vehicles on fire & damaging office
The mob was protesting against a man's death during firing incident on Oct 26 at the time of Goddess Durga immersion & demanded action against Munger SP & SDO pic.twitter.com/0VFC7nIMfi
— ANI (@ANI) October 29, 2020
गोलीकांड के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के आह्वान पर गुरुवार सुबह सेे ही शहर भर के बाजार बंद थे। इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में कई सरकारी गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया।
भीड़ ने कई पुलिस थानों को निशाना बनाते हुए रोड़ेबाजी और आगजनी की। भीड़ के उग्र प्रदर्शन के बाद बिहार निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया।