उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले यूपी सरकार ने गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसे यूपी विधानसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इसमें 5 जिलों के जिलाधिकारी तथा अयोध्या के कमिश्नर को बदला गया है।
विधानसभा चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को 7 IPS के बाद 13 IAS अफसरों का तबादला किया है। इसमें 5 जिलों के जिलाधिकारी तथा अयोध्या के कमिश्नर को बदला गया है। अयोध्या में जमीन खरीद मामले में नाम आने के बाद से कमिश्नर चर्चा में थे।
इसमें 5 जिलों के आला प्रशासनिक अधिकारी भी हैं।प्रदेश में 5 जिलाधिकारी बदले गए हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहाँपुर में नए जिलाधिकारी को तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि शाहजहाँपुर के मौजूदा डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने यहां पर 19 जुलाई 2019 को कार्यभार ग्रहण किया था।वे राज्य एवं शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक भी रहे।वहीं शाहजहाँपुर के नए DM उमेश प्रताप सिंह बरेली में नगर आयुक्त भी रह चुके हैं।वर्तमान में भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद का दायितव निभा रहे प्रोन्नत IAS उमेश प्रताप सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है। मूलरूप से प्रतापगढ़ स्थित बहुचरा गांव के निवासी उमेश प्रताप सिंह PCS एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इसके अलावा
• अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। एमपी अग्रवाल का नाम रामनगरी अयोध्या में जमीनें खरीदने के मामले में आया था। उन्हें देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
• उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा को अयोध्या मंडल का आयुक्त तैनात किया गया है।
कौन IAS कहाँ पहुँचा…
● निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को DM शाहजहाँपुर बनाया गया है।
● मौजूदा DM शाहजहाँपुर इंद्र विक्रम सिंह अब DM बलिया होंगे जब कि बलिया की मौजूदा DM अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है।
● विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा अब DM अमेठी होंगे जबकि DM अमेठी अरुण कुमार को DM मऊ के पद पर भेजा गया है।
● DM आजमगढ़ राजेश कुमार अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर होंगे उनकी जगज अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी को DM आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है।
● अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहीं प्रेरणा सिंह को CDO हापुड़ बनाया गया है।
● DM मऊ रहे अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव नगर विकास तथा मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के पद पर भेजा गया है।
● ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक श्रीहरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। आगरा में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है।
11 PCS अधिकारियों के भी हुए स्थानांतरण
प्रदेश शासन ने IAS अफसरों के साथ 11 PCS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है।
● कुंवर बहादुर सिंह को ADM पीलीभीत से ADM चित्रकूट,
● राम सिंह गौतम को उद्योग बंधु कानपुर से ADM पीलीभीत,
● अरविंद सिंह ADM चित्रकूट से ADM बिजनौर,
● प्रीति जायसवाल को ADM बिजनौर से अपर आयुक्त बरेली,
● मयंक गोस्वामी को SDM हापुड़ से SDM रामपुर,
● श्रृष्टि को SDM बागपत से SDM आगरा,
● प्रियंका सिंह को SDM आगरा से SDM अयोध्या,
● अनुज मेहरा को SDM बागपत से SDM आगरा,
● निधि डोडवाला को SDM आगरा,
● आशुतोष राय करा SDM मऊ से SDM प्रयागराज मेला,
● करणवीर केशव को SDM महाराजगंज से SDM प्रयागराज मेला के पद पर भेजा गया है।
◆ डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को चार PPS अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं।
● गुरुवार को DGP मुख्यालय ने सोनभद्र में तैनात एडिशनल SP राजीव कुमार सिंह को आगरा का नया एडिशनल SP क्राइम बनाया है।
● मायाराम वर्मा को आगरा से एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
● इटावा के एडिशनल SP ग्रामीण ओमवीर सिंह को SP सिटी बिजनौर बनाया गया है।
● मुरादाबाद में तैनात रहे एडिशनल SP सत्यपाल सिंह इटावा के SP ग्रामीण बनाए गए हैं।