देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की माता हीराबेन मोदी का अहमदाबाद के अस्पताल में निधन शुक्रवार सुबह हो गया। वे सौ वर्ष की थी। पीएम मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
माता हीराबेन मोदी को मुखाग्नि देते पीएम मोदी, देखे वीडियो…
#WATCH | Gujarat: Heeraben Modi, mother of PM Modi, laid to rest in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today.
(Source: DD) pic.twitter.com/wqjixwB9o7
— ANI (@ANI) December 30, 2022
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। pic.twitter.com/qkpdaRRoLV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
इसके पहले मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया था।