उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के ज्वाला नगर में एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की आवाजाही कैद हो गई। सीसीटीवी में शुक्रवार देर रात तेंदुआ ज्वाला नगर की सड़कों पर घूमता नजर आया।
तेंदुए की चहलकदमी का यह सीसीटीवी फुटेज रात के समय का है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सुनसान सड़क पर रात में एक कुत्ता तेजी से दौड़ रहा है जिसके पीछे यह तेंदुआ तेजी से दौड़ कर जा रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तेंदुए की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया फिलहाल तेंदुए की एंट्री से दहशत फैल गई है और लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं ।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के ज्वाला नगर इलाके में तेंदुआ देखा गया। सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो…
उत्तर प्रदेश: मेरठ के ज्वाला नगर इलाके में तेंदुआ देखा गया।
(वीडियो सीसीटीवी का है) pic.twitter.com/YLZvEzFNHG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2022
शहरी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी की खबर सुबह होते ही पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। रात में इस तरह तेंदुआ शहरी इलाके में घूमने के कारण लोग शाम होते ही घर में दुबक जाते हैं। सभी अब वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं जो तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ेगी। मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वन विभाग की टीम तेंदुए की आवाजाही और चहलकदमी की वेरिफिकेशन में लगी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें भेज दी गई है।