मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शीतलहर 18 दिसम्बर से शुरू होगी और अगले एक दो दिन में इसके कारण ठंड अचानक बढ़ सकती है। दिसंबर महीने में शीत लहर के कारण ठंड अधिक पड़ सकती है।इस अनुमान के साथ मौसम विभाग ने ठंड से बचने के लिए लोगों को चेताया भी है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में आने वाले हफ्ते में ठिठुरन और बढ़ेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गयी है।यूपी के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं लखनऊ में रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के डायरेक्टर डॉक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि आज सुबह भी कोहरा/धुंध छाई रहेगी हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा लेकिन रात काफी ठंडी होने का पूर्वानुमान है। बता दें कि पूर्वी यूपी से तेज हवाएं चल रही हैं। इस कारण लखनऊ, बहराइच और कानपुर से लेकर अयोध्या, बाराबंकी, मेरठ और सुल्तानपुर व वाराणसी, सोनभद्र और प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ आदि भागों में पछुआ हवाओं का असर दिखेगा। नतीजतन तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
हाइलाइट्स:
•उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के बाद यूपी में ठिठुरन बढ़ी
•कानपुर, नोएडा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत यूपी में तापमान गिरा
•यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में 3 डिग्री से कम हुआ तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ में बादल छाए हुए हैं जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन मुश्किल से हो रहे हैं। उत्तरकाशी में बरनी से लेकर गंगोत्री तक कई जगहों पर झरने और नाले जम गए हैं।
कोहरे को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अभी सुबह के टाइम हल्का कोहरा रहेगा दिन चढ़ने के साथ कोहरे की परत हल्की हो जाएगी और धूप खिल जाएगी ये अलग बात है कि शीतलहर चलने के कारण कोहरे की चादर भी मोटी होती जाएगी।
उत्तराखंड में बढ़ी ठंड से यूपी में असर पड़ने लगा है। लखनऊ में शुक्रवार शाम से ही तेज ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। शनिवार सुबह कोहरा और धुंध छा गई। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। दिन में मौसम साफ हो होने की संभावना है हालांकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा।
इन ज़िलों में गिरा तापमान,सर्दी बढ़ी
● वाराणसी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
● प्रयागराज में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि यहाँ का तापमान भी न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
● कानपुर और गोरखपुर का तापमान भी न्यूनतम 8 डिग्री तक रहेगा।गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
● उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते सबसे ज्यादा ठंड का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों पर पड़ रहा है।यहाँ के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।यहाँ पर सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर है। मुजफ्फरनगर का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
● मेरठ का तापमान शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
● वहीं आगरा 7 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडा रहेगा।