गांधी जयंती मनाये जाने के लिए शाहजहाँपुर जिलाधिकारी ने पृथक से आदेश जारी कर गांधी जयंती मनाये जाने के समय में बदलाव किया है बाकी किसी भी कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शाहजहाँपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 02 अक्टूबर 2021″ गांधी जयन्ती समारोह ” मनाये जाने के सम्बंध में पृथक से आदेश जारी कर कहा है कि सभी कार्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बडे कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9.00 बजे महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा गांधी जयन्ती समारोह मनाये जाने हेतु विगत वर्षों की भांति प्रातः 8.00 बजे का समय निर्धारित किया गया था, जो अब सुबह 9.00 बजे शासनादेशानुसार कर दिया गया है। शेष निर्धारित कार्यक्रम यथावत् रहेगें ।
जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित कर कहा है कि शासनादेश में वर्णित व्यवस्थानुसार सभी कार्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी , प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9.00 बजे महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। पूर्व से प्रसारित कार्यक्रम के निर्गत फोल्डर को उक्त सीमा तक अपरिहार्य परिस्थितियों में संशोधित माना जाये। शेष कार्यक्रम यथावत् रहेगें।
स्कूलों में भी 9 बजे मनेगी गांधी जयंती
जिलाधिकारी के इस आदेश के तहत जिले के समस्त स्कूलों में गांधी जयंती के समारोह कार्यक्रम भी 8 बजे की बजाय बदले हुए समय अर्थात 8 बजे से ही शुरू होंगे।