जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके में गोलियों की आवाजें सुनाई देने के बाद पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
(तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं हैं।)
ADGP कश्मीर ने बताया कि बडगाम ज़िले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश कर रही सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण टीम पर गोलीबारी के बाद जवाबी गोलीबारी में 2 आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है।
ADGP कश्मीर ने बताया कि दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। ये दोनों आतंकवादी पहले हाल ही में हुई एक मुठभेड़ से बच गए थे।
दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। ये दोनों आतंकवादी पहले हाल ही में हुई एक मुठभेड़ से बच गए थे: ADGP कश्मीर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023