OMICRON IN INDIAI: देश में इस खतरनाक और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट के 269 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालत खराब हैं।
भारत में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। इसका नया वैरिएंट भयावह होता जा रहा है।कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की और कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ देश में इस वैश्विक महामारी की ताजा स्थिति की समीक्षा की। वहीं तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए केस सामने आए हैं। वहीं देशभर में ओमिक्रॉन के केस 316 हो गए हैं।
देश भर में जानलेवा कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के केस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में इस खतरनाक और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट के 269 मामले सामने आ चुके हैं।राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालत खराब हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन को देखते हुए क्रिमसस और नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू है।जानिए अबतक देश के कितने राज्यों में ओमिक्रोन केस दर्ज किए गए हैं और किस राज्य ने क्या प्रतिबंध लगाए हैं।
◆ भारत में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति
• भारत में कुल केस- 269
• कुल रिकवरी- 104
• भारत के कितने राज्यों में फैला- 16
भारत के राज्यों में Omirron की स्थिति
•महाराष्ट्र- 62 केस कुल रिकवरी 35
•दिल्ली- 64 केस कुल रिकवरी 23
•तमिलनाडु – 34 केस कुल रिकवरी 0
•तेलंगाना- 24 केस रिकवरी 0
•राजस्थान- 21 केस कुल रिकवरी 19
•कर्नाटक- 19 केस कुल रिकवरी 15
•केरल- 15 केस कुल रिकवरी 0
•गुजरात- 14 केस कुल रिकवरी 4
•जम्मू- कश्मीर – 3 केस कुल रिकवरी 3
•आंध्र प्रदेश – 2 केस कुल रिकवरी 1
•ओडिशा – 2 केस कुल रिकवरी 0
•उत्तर प्रदेश- 2 केस कुल रिकवरी 2
•चंडीगढ़ व उत्तराखंड-1 केस रिकवरी 0
•लद्दाख व पश्चिम बंगाल – 1 केस रिकवरी 1
हैदराबाद में IIT प्रोफेसर विद्यासागर ने कहा कि भारत में मामलों की संख्या इस पर निर्भर करेगी कि ओमिक्रॉन इम्यूनिटी को कितना दरकिनार करता है।
● 19 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल 869 लोग आए विदेश से 503 की हुई पहचान जबकि 366 की पहचान होनी शेष।
● 177 लोगो की रिपोर्ट कोविड-19 एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आई है।
● 97 लोगों की RTPCR रिपोर्ट भी निगेटिव है। 80 लोगों की RTPCR रिपोर्ट आनी शेष है।
●UK में कोविड के एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
केंद्र ने ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।साथ ही राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्यों से कहा गया है कि
• कोरोना के खतरे को हल्के में न लें।
• साथ ही नए पॉजिटिव केसों के साथ ही इसकी वृद्धि दर पर बारीकी से नजर रखें।
• कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें।
दिल्ली में ओमिक्रोन बढ़ते मामले के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। सीएम ने कहा कि ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए हमने अपनी तैयारियां की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर यह बहुत तेजी से फैलता है तो उसके हिसाब से हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, इसलिए हमने 3,00,000 टेस्ट रोजाना करने की कैपेसिटी बनाई है।
साल की शुरुआत में तीसरी लहर आने की आशंका
नेशनल कोविड -19 सुपरमॉडल कमेटी के सदस्य विद्यासागर ने ANI को बताया, ‘भारत में अगले साल की शुरुआत में तीसरी लहर आने की संभावना है हालांकि, लोगों में बड़े पैमाने पर इम्यूनिटी होने की वजह से दूसरी लहर की तुलना में ये हल्की होगी लेकिन तीसरी लहर निश्चित रूप से आएगी।
अप्रैल-मई में दूसरी लहर में आए मामलों की तुलना में इसकी संख्या कम रहेगी। सरकार ने 1 मार्च से ही भारत में का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया था, डेल्टा वैरिएंट के आने का समय यही था।उस समय फ्रंटलाइन वर्कर्स को छोड़कर और किसी को वैक्सीन नहीं लगी थी। यही वजह है कि डेल्टा ने इतनी बड़ी आबादी को चपेट में ले लिया।’
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था इसके बाद ये वैरिएंट लगभग 100 देशों में फैल चुका है। ज्यादातर यूरोपियन देशों में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई और इनमें से ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन के ही हैं।