यूपी के सीएम ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कोविड-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण हासिल करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 157.36 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.75 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: #COVID19
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 157.36 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.75 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
इधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,86,935 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,73,11,627 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: #COVID19
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,86,935 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,73,11,627 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/1Do9jEHl04
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
देश में आज सबसे ज्यादा मामले आये
देश में आज कल से 52,697 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 1,94,720 मामले आए थे। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले आए और 84,825 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 11,17,531 है। #COVID19
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले आए और 84,825 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 11,17,531 है। #COVID19
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है। pic.twitter.com/MuK8hAfy9X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
◆ 44 हज़ार के पार हुए सक्रिय केस
यूपी में पिछले 24 घंटे में 11,089 कोरोना के नए केस आए थे।
● गौतमबुद्ध नगर में 1680, गाजियाबाद में 1829, लखनऊ में 1444, मेरठ में 905, वाराणसी में 436, मुरादाबाद में 424 मरीज मिले थे। वहीं संक्रमितों की मौत हुई थी।
● इस दौरान 543 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 44,466 पहुंच गई है।
● सूबे में पॉजिटिविटी दर अब 1.85 फीसदी पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट सोमवार को 96.7% की अपेक्षा 96.2 % रह गई है।