देश में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 4,033 मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि 4 हजार से ज्यादा मरीजों में से 1500 लोग ठीक हो गए हैं या दूसरी जगहों पर चले गए हैं।
पाबंदियों के बाद भी अब हर तरफ से लोगों के पॉजिटिव होने की खबरें मिल रही हैं। पुलिस हो या अभिनेता हर क्षेत्र में यह संक्रमण फैलने लगा है।भारत में बीते 24 घंटे में एक दिन में कोविड-19 के 1,79,723 नए मामले आए हैं और 149 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 4,83,936 पर पहुंची। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है।
इसके अलावा
● तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले, देश में 24 घंटे में 1.79 लाख नए कोरोना मरीज बढ़े।
●149 मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 4.84 लाख के करीब।अगले महीने आ सकता है पीक
●कई राज्यों में सख्त पाबंदियां लगाई गईं।डेल्टा से कम खतरनाक ओमिक्रॉन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के हवाले से कहा गया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: #COVID19
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताज़ा जानकारी देते हुए बताया कि देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं: #OmicronVariant
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/FSfsFcBieO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
इसके अलावा देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है: #COVID19
देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,951
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,951 pic.twitter.com/hreH0ptZ7k— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ क्रिस्टोफर मरे ने कहा अगले महीने तक भारत में ओमिक्रोन संक्रमण के करीब 5 लाख मामले रोजाना सामने आ सकते हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया। #COVID19
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया। #COVID19 pic.twitter.com/Da7qjg8rKo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमने लक्ष्य निर्धारित किया है और हमारा प्रयास होना चाहिए कि 15 जनवरी तक 15 से 17 साल के सभी बच्चों को हम वैक्सीन लगा दें, ये काम युद्धस्तर पर चल रहा है: #COVID19
हमने लक्ष्य निर्धारित किया है और हमारा प्रयास होना चाहिए कि 15 जनवरी तक 15 से 17 साल के सभी बच्चों को हम वैक्सीन लगा दें, ये काम युद्धस्तर पर चल रहा है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #COVID19 pic.twitter.com/KTb5LKizqb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
ग़ौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर 3:30 बजे गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव एवं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। बैठक में कोरोना से निपटने की तैयारियों व संबंधित पहलुओं पर चर्चा होगी: #COVID19
आज दोपहर 3:30 बजे गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव एवं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। बैठक में कोरोना से निपटने की तैयारियों व संबंधित पहलुओं पर चर्चा होगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया #COVID19 pic.twitter.com/URR3MWDglw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ में आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। #COVID19
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। #COVID19 pic.twitter.com/4QVjS081TM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
वहीं राजधानी दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भी आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। #COVID19
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आज से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। #COVID19 pic.twitter.com/juQ6mJtoFw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
डॉक्टर मुरे ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि 85.2 प्रतिशत संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं होगा। ये लोग एसिम्टोमैटिक होंगे हालांकि, इनमें भी अस्पताल में भर्ती होने वालों और मौत की संख्या होगी लेकिन ये कम होगी। भारत में अस्पताल में भर्ती होने वालों का पीक डेल्टा लहर की तुलना में लगभग एक चौथाई ही होगा और मौत की संख्या भी डेल्टा की तुलना में कम ही रहेगी।’