भारत में ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बीच तीसरी लहर शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही मुसीबत और बढ़ा सकती है लेकिन सरकारें पुख्ता इंतजामात के साथ सतर्कता के साथ अपना कार्य कर रही हैं।पिछले 24 घण्टों के दौरान पूरे देश में ओमिक्रॉन को लेकर कैसी स्थिति चल रही है… आइये जानें इस रिपोर्ट से…
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 27,553 नए मामले आए और 284 मृत्यु हुई। 9,249 लोग डिस्चार्ज हुए।
डिस्चार्ज: 9,249
सक्रिय मामले: 1,22,801
ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हुई।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 27,553 नए मामले आए और 284 मृत्यु हुई। 9,249 लोग डिस्चार्ज हुए।
डिस्चार्ज: 9,249
सक्रिय मामले: 1,22,801ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हुई। pic.twitter.com/2KY4oS6kmn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने 37,000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की है जिनमें से सिर्फ़ 82 बेड पर ही मरीज हैं और 6000 से ज़्यादा लोग दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हैं। मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों में हल्के लक्षण हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज़ करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उन में से लगभग किसी को भी अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ रही है:
लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज़ करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उन में से लगभग किसी को भी अस्पातल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ रही है: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/8CLnlXIvOq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
दिल्ली: बच्चों में वैक्सीन के डर को दूर करने के लिए तिलक नगर में बच्चों के कोविड सेंटर में खास तैयारी हुई।
सेंटर इंचार्ज डॉ. समीर ने बताया,“15-18 साल के बच्चों के शौक को देखते हुए इंतजाम किए हैं। ऑब्जरवेशन एरिया में किताबें, म्यूजिकल आइटम और वैक्सीन लगवाने के बाद गिफ्ट देंगे।”
दिल्ली: बच्चों में वैक्सीन के डर को दूर करने के लिए तिलक नगर में बच्चों के कोविड सेंटर में खास तैयारी हुई।
सेंटर इंचार्ज डॉ. समीर ने बताया,“15-18 साल के बच्चों के शौक को देखते हुए इंतजाम किए हैं। ऑब्जरवेशन एरिया में किताबें, म्यूजिकल आइटम और वैक्सीन लगवाने के बाद गिफ्ट देंगे।” pic.twitter.com/toGfitXBdi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
महाराष्ट्र (मुंबई) में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने BKC जंबो कोविड सेंटर शुरू किया।
BKC जंबो कोविड सेंटर के डीन ने बताया, “यहां बच्चे 25 के समूह में आएंगे। हम हर दिन 500 बच्चों को वैक्सीनेट करेंगे। हम हर दिन 7-8 हज़ार लोगों को वैक्सीनेट कर सकते हैं।”
महाराष्ट्र: मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने BKC जंबो कोविड सेंटर शुरू किया।
BKC जंबो कोविड सेंटर के डीन ने बताया, “यहां बच्चे 25 के समूह में आएंगे। हम हर दिन 500 बच्चों को वैक्सीनेट करेंगे। हम हर दिन 7-8 हज़ार लोगों को वैक्सीनेट कर सकते हैं।” pic.twitter.com/ySf967gi2C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
श्वसन विभाग के निदेशक डॉक्टर संदीप नायर ने कहा है कि यह गलत धारना है कि ओमिक्रोन एक हल्के लक्षण वाला वैरिएंट है लेकिन यह बिमारी हल्की नहीं है और यह फैलती भी जल्दी है। अगर सक्रिय लोगों की तादाद बढ़ेगी तो उनमें से कोई न कोई दुर्भाग्यवश गंभीर रूप से बीमार भी होगा:
यह गलत धारना है कि ओमिक्रोन एक हल्के लक्षण वाला वैरिएंट है लेकिन यह बिमारी हल्की नहीं है और यह फैलती भी जल्दी है। अगर सक्रिय लोगों की तादाद बढ़ेगी तो उनमें से कोई न कोई दुर्भाग्यवश गंभीर रूप से बीमार भी होगा: श्वसन विभाग के निदेशक डॉक्टर संदीप नायर pic.twitter.com/MD1zR0EtH7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना बढ़ रहा है। सोनिया गांधी का फोन आया था उन्होंने चिंता जताई। ओमिक्रोन का टेस्टिंग सेंटर हमें ओडिशा में दिया गया है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आई हैं जिसमें ओमिक्रोन नहीं मिला। घबराने की स्थिति नहीं है। राज्य की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं:
छत्तीसगढ़ में कोरोना बढ़ रहा है। सोनिया गांधी का फोन आया था उन्होंने चिंता जताई। ओमिक्रोन का टेस्टिंग सेंटर हमें ओडिशा में दिया गया है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आई हैं जिसमें ओमिक्रोन नहीं मिला। घबराने की स्थिति नहीं है। राज्य की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल pic.twitter.com/WTkxuFIIMJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने नई पाबंदियां लगाई हैं। ज़िलों को दो हिस्सों में बांटा गया है, जहां ज़्यादा संक्रमण है उनको A कैटेगरी में रखा है उसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, पंचकुला है। यहां बाज़ार 5 बजे बंद हो जाएंगे और सभी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ चलेंगे:
स्कूल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, कोचिंग सेंटर, क्रेच, आंगनबाड़ियों को प्रदेश में बंद किया गया है। बिना वैक्सीन के लोगों को दफ्तर, रेस्टोरेंट, बैंकट हॉल जहां भी लोग इकट्ठा होते हैं वहां पर जाने की इजाज़त बंद कर दी गई है। अगर संक्रमण बढ़ेगा तो सख्तियां बढ़ाई जाएंगी: हरियाणा के गृह मंत्री https://t.co/x3hspGTJ5L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
मिजोरम की स्थिति
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 84 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से एक की मृत्यु हुई है। #COVID19
कुल मामले: 1,41,749
कुल सक्रिय मामले: 1,715
कुल डिस्चार्ज: 1,39,488
कुल मृत्यु: 546
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 84 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से एक की मृत्यु हुई है। #COVID19
कुल मामले: 1,41,749
कुल सक्रिय मामले: 1,715
कुल डिस्चार्ज: 1,39,488
कुल मृत्यु: 546 pic.twitter.com/eR6Wsyhu0A— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
देश भर के प्रमुख शहरों में उनके कोविड की संख्या में वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में शनिवार को 2,716 नए मामले सामने आए, जबकि मुंबई में 6,180 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जिनकी सकारात्मकता दर 13 प्रतिशत के करीब थी।