दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। देश में ओमिक्रोन के मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। यहाँ इन मरीजों की संख्या 160 को पार कर चुकी है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यहाँ GRAP ( ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज हैं।
क्या है GRAP प्रणाली
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए DDMA ने जुलाई में ही GRAP लागू करने की मंजूरी दे दी थी। इसके मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर बढ़ने को रंग कोविड प्रणाली’ में बांटा गया है। जैसे जैसे कोरोना संक्रमण दर बढ़ती जाती है और कोरोना के नए मामलों में इजाफा होता है, वैसे वैसे सख्त नियम लागू होते जाते हैं। 0.5% से ऊपर संक्रमण दर बढ़ते ही माल और बाजारों को आड-इवन प्रतिबंध के दायरे में आ जाते हैं।
As the COVID19 positivity rate has been above 0.5% for the past few days, we are enforcing Level-I (Yellow alert) of the Graded Response Action Plan. A detailed order on restrictions to be implemented will be released soon: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/tkJ9WtMaSz
— ANI (@ANI) December 28, 2021
GRAP के दौरान रंगों पर आधारित’ 4 तरह के अलर्ट काम करेंगे
• लेवल -1 (येलो)
• लेवल -2 (अंबर)
• लेवल -3 (आरेंज)
• लेवल -4 (रेड)
अभी दिल्ली में लागू हो सकता है येलो अलर्ट
GRAP के अलर्ट के मुताबिक,
● अगर लगातार 2 दिन तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी दर्ज होता है तो दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत लेवल-1 यानी येलो अलर्ट लागू हो जाएगा।
● संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-2 यानी अंबर अलर्ट,
● 2 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-3 यानी ऑरेंज अलर्ट
● 5 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-4 यानी रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि रेड अलर्ट जारी होने पर दिल्ली में पूर्ण लाकडाउन जैसी स्थिति बन जाएगी।
इसके अतिरिक्त
● दिल्ली में 5 दिसंबर को Omicrom का पहला मामला सामने आया था जिसमें तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया
था जिसको अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
●दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन पॉजिटीविटी रेट 0.5 से ज्यादा आने के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में यलो अलर्ट की घोषणा कर दी है।
● यलो अलर्ट के तहत स्कूल-कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल समेत कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी।
● कोरोना वायरस की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को छह महीने के बाद सबसे ज्यादा 331 नए मरीज मिले थे।
जानिए, किन राज्यों में कितने केस
•महाराष्ट्र में 167
•दिल्ली में 165,
• केरल में 57,
•तेलंगाना में 55,
•गुजरात में 49 और
• राजस्थान में 46
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार…
• Omicron के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 331 नए मामले सामने आए जो 9 जून के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 0.68 प्रतिशत हो गई।
• भारत के 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के 653 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या फिर दूसरी जगहों पर चले गए हैं।