देश में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 578 हो गए हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश में ओमीक्रोन का पहला केस और उड़ीसा से ओमीक्रोन के चार नए मामले सामने आए हैं। चारों विदेश से लौटे (2 नाइजीरिया, 1 UAE और 1 सऊदी अरब) हैं। राज्य में कुल ओमीक्रोन मामलों की संख्या 8 हो गई है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के 9 मामले सामने आए हैं।
यूरोप के देशों में ओमिक्रॉन ने तबाही मचा रखी है और अब धीरे-धीरे भारत में भी ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश भर में ओमिक्रॉन के अब तक 578 मरीज मिले हैं जिसमें से महाराष्ट्र से आगे निकली दिल्ली यहाँ अब ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मरीज हो गए हैं। बता दें कि पहली बार रविवार को नए राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। अब ओमिक्रॉन देश के 19 राज्यों में पहुंच गया है। अब इस वायरस से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
COVID19 | India reports 6,531 new cases and 7,141 recoveries reported in the last 24 hours. Active caseload currently stands at 75,841. Recovery Rate currently at 98.40%
Omicron case tally stands to 578. pic.twitter.com/Am7MvokCm9
— ANI (@ANI) December 27, 2021
OMICRON के कहाँ, कितने मरीज
● दिल्ली में अब तक कुल 142 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले जिसमें से 23 ठीक हुए हैं।
● महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 141 संक्रमित मिले जिसमें से 42 स्वस्थ हुए हैं।
● केरल में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अब तक 57 है जिसमें से मात्र 1 मरीज स्वस्थ हुआ है
●तेलंगाना में कुल 41 केस मिले जिसमें से 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
●गुजरात में अब तक 49 संक्रमित मिले जिसमें से 10 ठीक हुए हैं।
● तमिलनाडु में अब तक 34 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले कोई भी स्वस्थ नहीं हुआ।
● कर्नाटक में अब तक 31 मरीज मिले और 15 मरीज स्वस्थ हुए।
●राजस्थान में अब तक 43 मरीज मिले जिसमें से 30 स्वस्थ हुए।
●हरियाणा में 4 संक्रमित मिले 2 स्वस्थ हुए।
● मध्य प्रदेश में 9 मरीज मिले जिसमें से 7 स्वस्थ हुए।
●ओडिशा में अब तक 4 मरीज मिले कोई स्वस्थ नहीं हुआ।
●पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश अब तक 6-6 मरीज मिले जिसमें से 1-1 स्वस्थ हुआ।
● में अब तक 6 मरीज मिले 1 स्वस्थ हुआ।
●जम्मू-कश्मीर में 3 मरीज मिले सभी स्वस्थ हुए।
●चंडीगढ़ में अब तक 3 मरीज मिले, 2 स्वस्थ हुए।
●उत्तर प्रदेश में अब तक 2 मरीज मिले सभी स्वस्थ।
●लद्दाख, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में 1-1 मरीज मिला, स्वस्थ है।
सरकार सतर्क, 10 राज्यों में केंद्रीय टीमें तैनात
देश में कोविड पर बनी डॉक्टरों की ऐक्सपर्ट कमिटी ने चेताया है कि ओमीक्रोन के बढ़ते इन्फेक्शन को रोका नहीं जा सकता है। नए वेरिएंट के केस हर दो दिन में डबल हो रहे हैं। देश में तीसरी लहर जनवरी में शुरू हो सकती है। इन हालात और चेतावनियों के बीच उन 10 राज्यों में केंद्रीय टीमें तैनात की गई हैं, जहाँ ओमीक्रोन के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से धीमी है।
ये 10 राज्य हैं –
केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, प. बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, यूपी, झारखंड और पंजाब।
• केंद्रीय टीमें इन राज्यों में 3 से 5 दिन रहेंगी और हेल्थ अफसरों के साथ मिलकर काम करेंगी।
• ये टीमें वैक्सिनेशन की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस, कंटेनमेंट पर निगरानी रखेंगी।
•अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, एंबुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सिजन की सप्लाई भी सुनिश्चित करेंगी। ये टीमें इलाज पर भी सुझाव देंगी।
साउथ अफ्रीका में कोरोना के ओमीक्रोन वैरियंट का सबसे पहले पता लगाने वाली डॉ. एंजेलिक कोएत्जी ने कहा है कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे लेकिन ज्यादातर लोगों में मामूली लक्षण दिखने की उम्मीद है। उन्होंने ओमीक्रोन के बारे में कहा कि यह बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। कोएत्जी ने कहा कि अभी ओमीक्रोन खतरनाक नहीं है। इस वायरस का एकमात्र मकसद लोगों को संक्रमित करना और जीवित रहना है।