कोरोना की तीसरी लहर भी तेजी से अपना असर दिखा रही है। नए साल से बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला लीजेंड सिंगर लंता मंगेश्कर का है।भारत रत्न से सम्मानित हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।
मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं: ANI से उनकी भतीजी रचना ने इस बात की पुष्टि की #COVID19
मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं: ANI से उनकी भतीजी रचना ने इस बात की पुष्टि की #COVID19
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/nNKMAtKzvo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
इसके अलावा
● ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि दो साल से वो बचती आ रही थीं लेकिन इस बार ओमिक्रॉन ने उनके इम्यून को तोड़ दिया।
● जाह्ननी कपूर की बहन खुशी कपूर अब कोरोना की चपेट मे हैं। जिसके चलते बहन जाह्नवी और उनके पापा बॉनी कपूर घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं।
● स्वरा भास्कर भी इस महीने कोरोना की चपेट में आ गईं। वो इस वक्त आइसोलेशन में हैं और खुद को बोर होने से बचाने के लिए व्ट्सएप पर मां से बातें करती रहती हैं।
● मेजर साहब एक्ट्रेस नफीसा अली को भी कोरोना हुआ है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त में कार में लिफ्ट दी थी जिसमें एक और शख्स को कोरोना हो गया था और बाद में उनको भी हो गया।
● मधुर भंडारकर ने दोनो वैक्सीन ले ली थी, फिर भी उन्हें कोरोना हुआ है। उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि हल्के लक्ष्ण हैं।
● सिंगर अरिजीत सिंह को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दोनों ठीक हैं और खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
● एकदम जबरदस्त फौलाद शरीर वाले जॉन अब्राहम को भी कोरोना हो गया है। उनके साथ उनकी पत्नी भी कोविड के इस नए वैरिएंट की चपेट में आ गई हैं।
● कारवां एक्ट्रेस मिथिला पालकर को कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। खुद के कोरोना होने के बाद उन्हें अपनी दादा दादी के लिए काफी चिंता हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। लता मंगेशकर #COVID19 पॉज़िटिव हुई हैं और उन्हें में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। लता मंगेशकर #COVID19 पॉज़िटिव हुई हैं और उन्हें में भर्ती कराया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
मुंबई में #COVID19 के 11,647 नए मामले आए हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,00,523 है।
मुंबई में #COVID19 के 11,647 नए मामले आए हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,00,523 है। pic.twitter.com/Z7KeSlnzIb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले
देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले इसी महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में सोमवार को 33,470 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 69,53,514 हो गई है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के कारण आठ लोगों ने दम तोड़ दिया है। राज्य ने 29,671 रिकवरी भी दर्ज की। पिछले 24 घंटों में ओमिक्रोन वैरिएंट के 31 नए मामले दर्ज करने के बाद, राज्य की ओमिक्रोन टैली 1,247 तक पहुँच गई है।