UP Vidhan Sabha Election 2022 Phase 2 Voting and Poll Percentage updates: उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण की 55 सीटों वोटिंग जारी है। यूपी में आज करीब 2.2 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।
बदायूं में फर्जी वोटिंग का आरोप
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा-117, बूथ संख्या 364, 365 पर फर्जी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले।
बदायूं जिले की दातागंज
विधानसभा-117, बूथ संख्या 364, 365 पर फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने की कृपा करें।
बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा-117, बूथ संख्या 364, 365 पर फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने की कृपा करें। @ECISVEEP @ceoup @dm_budaun
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
मुरादाबाद में ड्रोन से की जा रही निगरानी
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया, “हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया, "हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।" #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/VBxvhoXzBL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सहारनपुर जिले की विधानसभा बेहट-1, बूथ नंबर- 403 पर तैनात मतदान कर्मी महिलाओं से यह कह कर वोट नहीं करने दे रही हैं कि आपका मतदान हो चुका है। गंभीर समस्या है कृपया चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।
सहारनपुर जिले की विधानसभा बेहट-1, बूथ नंबर- 403 पर तैनात मतदान कर्मी महिलाओं से यह कह कर वोट नहीं करने दे रही हैं कि आपका मतदान हो चुका है। गंभीर समस्या है, कृपया चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें @ECISVEEP @ceoup @SaharanpurDm
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
समाजवादी पार्टी ने वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि बरेली जिले की आंवला विधानसभा-126, ग्राम पंचायत धनौरा गौरी, में पार्टी कार्यकर्ता बलवीर यादव के घर में पुलिस घुस कर गाली गलौच कर रही है। सपा के मतदाताओं को प्रशासन खुलेआम धमकी दे रहा है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बरेली जिले की आंवला विधानसभा-126, ग्राम पंचायत धनौरा गौरी, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बलवीर यादव के घर में पुलिस घुस कर गाली गलौच कर रही है। सपा के मतदाताओं को खुलेआम धमकी दे रहा है प्रशासन। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करे @ECISVEEP @ceoup @dmbareilly pic.twitter.com/RzgZWWPNqh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
11 बजे तक 23 फीसदी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.03% वोटिंग हो चुकी है। सुबह 9 बजे तक 9.45% वोटिंग हुई थी।
Voter turnout till 11 am |#GoaElections2022 – 26.63%#UttarPradeshElections – 23.03%#UttarakhandElections2022 – 18.97% pic.twitter.com/KhOwqYofO5
— ANI (@ANI) February 14, 2022
• मुरादाबाद में 1 बजे तक 42.28% वोटिंग हो चुकी है।
• संभल में 1 बजे तक 38.01 % वोटिंग हो चुकी है।
• बिजनौर में 1 बजे तक 38.64% वोटिंग हो चुकी है।
• सहारनपुर जिले में 1 बजे तक 42.44% मतदान हुआ है।