उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस बीच यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्नी नेहा के साथ शाहजहाँपुर में अपने बूथ पर जाकर मतदान किया।
मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश भाजपा 300 प्लस सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।
I can say confidently that BJP is going to return to power in Uttar Pradesh with 300 plus seats.Trends for the first phase of election show that people have voted for BJP. Today in the second phase people will bless BJP again on the basis of work that has been done: Jitin Prasada pic.twitter.com/wSzEf2J1OS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14, 2022
उन्होंने कहा, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।” #UttarPradeshElection2022
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान दिया।
उन्होंने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।" #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/fQXGb8F5ZJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
उन्होंने कहा कि पहले चरण में भी यही दिखा कि लोगों ने भाजपा को ही वोट दिया है। दूसरे चरण में भी कार्य के अनुसार लोग बीजेपी को ही वोट देंगे।’ शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पहुंचे जितिन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागीदार बनना चाहिए। हमारा और आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा।
Voter turnout till 9 am |#GoaElections2022 – 11.04%#UttarPradeshElections – 9.45%#UttarakhandElections2022 – 5.15% pic.twitter.com/1SQldgxc1I
— ANI (@ANI) February 14, 2022
शाहजहाँपुर में नौ बजे तक 7.84 प्रतिशत मतदान
शाहजहाँपुर में 6 सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान पहले चरण में 7.84 प्रतिशत लोगों ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक के बीच मतदान किया है। इसमें कटरा विधानसभा में 7.25 प्रतिशत, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में 7.75 प्रतिशत, तिलहर विधानसभा में 8.50 प्रतिशत, पुवायां विधानसभा में 8.25 प्रतिशत, शाहजहांपुर सीट पर 7.50 प्रतिशत, ददरौल सीट पर 7.80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। शाहजहांपुर में पहले 2 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तेज वोट तिलहर विधानसभा सीट पर पड़े हैं।
बरेली में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान
बरेली की नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान एक्सप्रेस तेजी से चलने लगी है। अभी तक कुल 8.15 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। मतदान में बहेड़ी विधानसभा सबसे आगे चल रही है। वहाँ 9.5 परसेंट वोट पड़ा है। मीरगंज में 9.3 फ़ीसदी मतदान हुआ है। यह दूसरे नंबर पर है। शहर के लोग सबसे फिसड्डी नजर आ रहे हैं। यहां सिर्फ 6.2 फ़ीसदी मतदान हुआ है।
बदायूं में 9 बजे तक 9.14% फ़ीसदी मतदान
बदायूं में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। जिले के 1734 मतदान केंद्रों पर सुबह 9:00 बजे तक9. 14 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ कम होने की वजह से मतदान का फीस दी बहुत कम रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आज तक की रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें जनपद में मतदान का फीस दी 9 के पार हो चुका है। अब जिले के मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है।
बदायूं में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार
हाजी आर अहमद ने कहा है कि लोगों को कानून का पालन करना चाहिए, अब भाजपा द्वारा बनाया गया भय का माहौल नहीं होना चाहिए। भाजपा द्वारा किया गया विकास केवल सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है, जमीन पर नहीं। यूपी के लोग 10 मार्च को बीजेपी को दिखाएंगे अपनी जगह:
Budaun | People should follow law, there shouldn't be an atmosphere of fear like created by BJP now. Development done by BJP can be seen only on social media, not on the ground. The people of UP will show BJP their place on 10th March: Haji R Ahmed, Samajwadi Party candidate pic.twitter.com/KdGnORHYTO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14, 2022