उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधीन विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशकों के कुल 852 रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर चयन करेगा।
आयोग ने अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा पाठ्यक्रम और पैटर्न डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब अनुदेशकों की भर्ती इंटरव्यू के बजाए लिखित परीक्षा से होगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।नइसके अलावा अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक http://upsssc.gov.in/Open पर क्लिक कर भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न देख सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधीन 28 व्यवसायों के 559 और 30 व्यवसायों के 293 यानी कुल 852 पदों के लिए वर्ष 2015 व 2016 में अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये थे।पहले इन पदों पर इंटरव्यू के जरिए भर्ती होनी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने 28 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती नियमावली 2017 के तहत सीधी भर्ती के लंबित मामलों में संबंधित प्रशासकीय विभागों की सहमति प्राप्त कर लिखित परीक्षा के आधार पर चयन की कार्यवाही करने का निर्णय किया था। इसी क्रम में आयोग को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने नियमावली के तहत लिखित परीक्षा के आधार पर चयन करने के लिए सहमति दे दी है।
●अनुदेशक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
● परीक्षा का समय 120 मिनट का होगा और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
●प्रश्नपत्र दो भाग में होगा।
●भाग-1 में विषयगत ज्ञान पर आधारित 60 प्रश्न होंगे।
●भाग-2 में सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न होंगे। दोनों भागों का हर प्रश्न एक अंक का होगा।
● प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए ¼ अंक काट लिए जाएंगे
● अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा पाठ्यक्रम और पैटर्न डाउनलोड कर सकते हैं।
अनुदेशक भर्ती: परीक्षा पाठ्यक्रम
भाग-1 रोजगार कौशल (60 अंक)
अंग्रेजी साक्षरता: 05 अंक
सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता: 20 अंक
पर्यावरण शिक्षा: 10
अंक श्रम कल्याण कानून: 20 अंक
प्रबंधन: 05 अंक होंगे
भाग-2 सामान्य ज्ञान (40 अंक)
भारत की सांस्कृतिक विरासत व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 05 अंक
भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं व पंचायती राज व्यवस्था: 05 अंक
भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास: 05अंक
स्वास्थ्य व सामान्य विज्ञान : 05 अंक
प्रारंभिक अंकगणित : 05 अंक
सामान्य हिंदी : 05 अंक
सामान्य जागरुकता : 05 अंक
प्रदेश से संबंधित ज्ञान : 05 अंक