उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन अलग से निकाल कर आवेदन लिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में शामिल अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। अभी आवेदन लिए जाने की तारीख तो घोषित तय नहीं है लेकिन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार PET में शामिल हुए थे वे तिथि आने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
आयोग ने सभी विषयों के लिए सिलेबस भी जारी किया गया है। अभी मुख्य परीक्षा की डेट जारी नहीं की गई है तथा कितने स्कोर पर कैंडिडेट को अप्लाई करने का मौका मिलेगा इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा एप्लिकेशन का नोटिस नियत समय पर बाद में जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मुख्य परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न नीचे दिए लिंक पर विजिट कर चेक कर लें।
बेवसाइट लिंक: upsssc.gov.in
इसके अतिरिक्त
● उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने राज्य में ग्रुप D भर्तियों के लिए आयोजित कंबाइंड एलिजिलिटी टेस्ट के मेन एग्जाम के संबंध में जानकारी जारी कर दी है।
● UPSSSC PET 2021 एग्जाम का रिजल्ट 28 अक्टूबर को जारी किया गया था।
● कैंडिडेट्स को एग्जाम के स्कोरकार्ड जारी किए जा चुके हैं जिसके आधार पर वह मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया
• परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
• परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।
•एक पाली में होने वाली इस परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
• परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास से सम्बंधित प्रश्न पूँछे जायेंगे
• प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
• प्रत्येक प्रश्न के लिए एक नंबर निर्धारित होगा।
• इसमें गलत उत्तर पर प्रश्न के पूर्णांक का एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
UPSSSC PET का पाठ्यक्रम
◆सामान्य हिंदी :
● समास, पर्याववाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित, अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
◆ गणित :
● अंकगणित एवं सांख्यिकी : संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी, आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता, आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
●बीजगणित : लघुत्तम समापवत्र्य एवं महत्तम समापवत्र्य और उनमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय।
● रेखागणित : त्रिभुज संबंधी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।
◆ सामान्य ज्ञान :
● सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था,
● विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे
●भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है।
● भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अंतर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
● विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी, जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा।
● अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है। कम्प्यूटर के प्रारंभिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।